दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

कांधला (सिद्धार्थ भारद्वाज)। पिता पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तथा आरोपी की निशानदेही पर पिता पुत्र के मोबाइल व उनका पर्स बरामद किया है।
शनिवार को स्थानीय पुलिस ने लगभग एक पखवाड़ा पहले गांव सल्फा के जंगलों में पिता पुत्र के गोली लगे शव मिलने के मामले में आरोपी सिपाही विक्रांत को आठ घंटे की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सिपाही विक्रांत से पूछताछ कर आरोपी की निशानदेही पर मृतक पिता भूपेन्द्र व उसके पुत्र अर्जुन के मोबाइल फोन बरामद करने के साथ साथ उनका पर्स भी बरामद किया है। गौरतलब है की लगभग एक पखवाड़ा पूर्व नौकरी लगवाने के लिए लिए गए रकम को ना लौटाने पर हुए विवाद में गांव सल्फा के जंगलों में गोली लगे दो शव मिले थे। जिनकी पहचान सैनिक विहार कंकर खेडा मेरठ निवासी भूपेन्द्र तालियान व उसके पुत्र अर्जुन तालियान के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव मखमूलपुर निवासी सिपाही विक्रांत उसके भाई अर्जुन पिता विरेन्द्र तथा सहयोगी मोनू को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था। वही बाद में आरोपी युवकों को आश्रय देने व सबूत मिटाने में सहयोग करने में प्रदीप व सुनील निवासी ग्राम नगलाबडी थाना खेकडा जनपद बागपत को जेल भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही को आठ घन्टें के रिमांड पर लाया गया था जिसमे आरोपी की निशानदेही पर दोनों मृतक पिता और पुत्र के दो मोबाइल व पर्स बरामद करने के बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *