देश में एक बार फिर से कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि भारत में कोविड-19 के 17,092 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,86,326 हुई जबकि 29 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,168 पर पहुंची। वहीं इसके साथ ही कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,07,189 से बढ़कर 1,09,568 हो गई है।


