देश की सबसे युवा मेयर आर्य राजेंद्रन और विधायक सचिन देव सितंबर में करेंगे विवाह

तिरुवनंतपुरम। देश की सबसे युवा महापौर आर्य राजेंद्रन और केरल विधानसभा में सबसे कम उम्र के बलुसेरी से विधायक सचिन देव चार सितंबर को विवाह करेंगे।
सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री आर्य राजेंद्रन और श्री सचिन देव का विवाह राज्य में माकपा मुख्यालय एकेजी सेंटर में चार सितंबर को सुबह 11 बजे होगा।
सुश्री आर्य 21 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम सिटी कॉरपोरेशन की महापौर बनीं। जब वह तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में पढ़ रही थीं।
माकपा कोझीकोड जिला समिति के सदस्य विधायक सचिन देव मूल रूप से कोझीकोड के नेल्लीकोड के रहने वाले हैं।
विधायक सचिन (28) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के राज्य सचिव हैं, वहीं आर्य इसकी राज्य समिति के सदस्य हैं। ये दोनों ‘बालासंगम’ और एसएफआई की गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल है।
उल्लेखनीय है कि एकेजी सेंटर में छह मार्च को आयोजित सगाई समारोह में माकपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *