देश की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी का अनुशासित होना आवश्यक

मेरठ(अभिमन्यु गुप्ता)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल सदस्य साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के निर्देशन में भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज महाविद्यालय से एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 से ज्यादा छात्राओं ने सहभागिता की सभी के हाथों में भारत की आन बान शान तिरंगा ध्वज था तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम, घर घर तिरंगा ,हर घर तिरंगा, का जयघोष किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर आपने अपने संबोधन में कहा देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों शहीद वीरों की कुर्बानियों सहादत एवं अथक आंदोलन से मिली है जिसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है युवा पीढ़ी का संस्कारित एवं अनुशासित होना आवश्यक है। इसी देश भक्ति भावना से ही देश की रक्षा कर सकती है। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता एवं प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने हाथ में तिरंगा लेकर स्वयं रैली का पथ संचालन किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करके कॉलेज पर ही समाप्त हुई इस अवसर पर डॉक्टर कमला अग्रवाल कहां की युवा पीढ़ी देश के विकास में सहभागिता करने की आदत बनाएं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम को सफल संचालन में पूर्व सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम को सफल बनाने में भूदेव शर्मा. संजय सैनी. श्रीमती सविता सैनी. नितिन वशिष्ट. प्रेमवती. अनिल का भरपूर सहयोग रहा इस अवसर पर आजादी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता में 20 छात्राओं में श्वेता धामा, रुचि पांचाल, कोमल कश्यप, मुस्कान, प्रिया त्यागी, सोनम शर्मा, तनु ,इकरा ,शिखा सिंह, सना, सुल्ताना, रितु ,प्राची भारद्वाज आदि छात्राओं ने भाग लिया एवं रैली को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *