देवरिया में हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद, RSS कार्यकर्ता हत्याकांड से जुड़ा है मामला

देवरिया में हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद, RSS कार्यकर्ता हत्याकांड से जुड़ा है मामला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ के पास शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एक नामजद हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस तत्काल पीएचसी लार लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि 3 अक्तूबर की रात लार थाना पुलिस सुतावर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर तमंचे से फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि

घायल की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्वर्गीय विनोद तिवारी निवासी भीखम छपरा, थाना लार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दीपक तिवारी लार थाने में हाल ही में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद आरोपी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए पीएचसी लार पहुंचाया।उन्होंने बताया कि

पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बरामद असलहे और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, मौके पर फिलहाल शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

गौरतलब है कि

लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को डीआईजी एस. चनप्पा और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल और आरोपितों के घरों का निरीक्षण किया। था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *