देवरिया में भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में तीन लेखपाल निलम्बित

देवरिया में भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में तीन लेखपाल निलम्बित

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भू-माफियाओं को संरक्षण देने तथा सरकारी भूमि से अवैध रूप से बोई गई गेंहू की फसल की कटाई करवाने के आरोप में तीन लेखपालों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।
एसडीएम ध्रुव शुक्ला ने बुधवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि बरहज तहसील क्षेत्र में विशुनपुर देवार,परसिया देवार,कपरवार खादर आदि गांवों में करीब 1650 एकड़ जमीनों पर भू-माफियाओं का कब्जा था जिसको मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू है।
उन्होंने बताया कि इसी बीच उक्त सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से भू-माफियाओं द्वारा गेंहू की फसल को बाेने के बाद काट भी लिये थे। भू-माफियाओं से साठगांठ करने और उनको संरक्षण देने के आरोप में तीन लेखपालों शमीम अंसारी, हीरालाल मधुकर और अमित राय को मंगलवार की शाम निलंबित कर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।
गौरतलब है कि राजस्व परिषद के निर्देश बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर देवार, परसिया देवार, राजपुर, कपरवार खादर औए परसिया कुरह में सैकड़ों एकड़ जमीन को भू- माफियाओं से मुक्त करने चिन्हित करने को गैर सरकारी भूमि से अलग करने के लिए राजा टोडरमल भूलेख एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई से आई टीम ने ड्रोन पैमाइश कराई गई है। बताया जाता है कि हरदोई से आई टीम के सीमांकन के बाद भी जमीनों को संरक्षित नही किया गया। जिस कारण भू-माफ़ियाओं ने इन जमीनों पर गेहूं की बड़े पैमाने पर बुवाई कराकर गेंहूँ की फसल की कटाई भी करा लिये।
सं प्रदीप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *