देवरिया में बैट्री प्रतिष्ठान पर चोरों का धावा! शटर पर बैनर लगाकर उड़ाए ₹3.30 लाख, CCTV खंगाल रही पुलिस

देवरिया में बैट्री प्रतिष्ठान पर चोरों का धावा! शटर पर बैनर लगाकर उड़ाए ₹3.30 लाख, CCTV खंगाल रही पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के कोतवाली रोड स्थित एजीएस बैट्री प्रतिष्ठान में चोरों ने हाथ साफ किया । चोर प्रतिष्ठान से करीब 3 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर काेतवाली के क्षेत्र में प्रतिष्ठान के संचालक अंकित गुप्ता पुत्र विनोद, निवासी संकट मोचन गली, भीखमपुर रोड, किसी काम से मध्य प्रदेश गए हुए हैं। इस दौरान प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी कर्मचारियों के पास थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मैनेजर चंदन विश्वकर्मा सोनूघाट स्थित गोदाम की तरफ पहुंचे। प्रतिष्ठान के शटर पर बैनर लगा हुआ था। बाद में जांच करने पर रुपये गायब मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

सदर काेतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *