रतलाम। परिवार में पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे विवाद आम बात है और यह हर किसी के यहां हो सकते हैं। इन्हीं छोटे विवाद को समय रहते संभाल लिया जाना ही उचित होता है वरन पूरा परिवार बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही मामूली परिवार का विवाद इतना बड़ा कि पति-पत्नी के बीच हल्का विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में कूद गई, दूसरी तरफ पति ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत का पता मंगलवार की सुबह चला जब कुएं में महिला की लाश देखई गई। बड़ावदा पुलिस और हाट पिपलिया चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।

नशे का आदी था पति
रतलाम जिले के अर्जला गांव श्यामलाल बगरी बागरी है जो नशे का आदी था। 32 साल का श्यामलाल आए दिन नशा करके घर पहुंचता और अपनी पत्नी से विवाद करता। सोमवार शाम भी वह, नशे की हालत में घर पहुंचा तो पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर फिर से विवाद हुआ। करीब आधे घंटे तक के विवाद चलता रहा। इसके बाद पत्नी अमरीबाई (29) ने घर के पास बने कुएं में कूदकर जान दे दी। दूसरी तरफ पति ने भी घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सभी परेशान थे श्यामलाल से
मृतक श्यामलाल की नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान था। बावजूद इसके वह दिन नशा करके घर आता था। बीती रात परिवार के लोगों ने जब कुए के पास श्यामलाल की पत्नी चप्पल देखी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। उधर पति को भी फंदे से उतारकर बड़ावदा में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ावदा थाना प्रभारी मनोजसिंह जादौन ने बताया पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।