दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया

हापुड़। जनपद हापुड़ कासगंज जिला के किसानों को भारतीय स्टेट बैंक और आनंदा ने ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप के अंतर्गत सैकड़ों महिला एवं पुरूष किसानों को एक करोड़ का लोन न्यूनतम ब्याज पर और बिना सिक्योरिटी जमा किए हुए लोन वितरण किया। यह लोन उन्हीं किसानों को दिया गया है जो आनंदा डेयरी से जुड़े हुए हैं , जिससे किसानों को पशु पालन करने में प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। आनंदा डेयरी के चेयरमैन राधेश्याम दीक्षित बताया कि आनंदा उत्तर प्रदेश के 6000 गांवो के किसानों से सीधे तौर पर दूध खरीद रही है और किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहन किया ,जिससे किसानों की आय बढ़ सके और साथ मैं बताया कि नंदा पशु आहार खल खिलाने से पशुधन तुरंत बढ़ता है, चेयरमैन ने बताया कि आनंदा की डॉक्टरों की टीम निशुल्क काम कर रही है जो गांव गांव में जाकर पशुओं की नस्ल सुधार का कार्य करती है । आनंदा डेयरी ने महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने की पहल करते हुए अपने प्लांट में रोजगार देना शुरू कर दिया है। आनंदा डेयरी से सीधे तौर पर 3 लाख किसान और किसान महिलाएं पहले से जुड़ी हुई हैं जिनकी पेमेंट डिजिटल की जाती है l आनंदा डेयरी अपने प्लांट में बिना हाथ से टच किए हुए प्रोडक्ट उत्पाद करती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है ।आनंदा डेयरी “लोकल फॉर ग्लोबल” पर भी काम कर रही है । आनंदा डेयरी के पिलखुआ में स्थित फैक्ट्री से कई उत्पाद विदेशों में भी जाते हैं । इस मौके पर आनंदा डेयरी के डायरेक्टर सूरज दीक्षित, राहुल दीक्षित, एवं मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, जीएम राजेश पटेल, उप महाप्रबंधक राजीव रतना श्रीवास्तव दिल्ली , राकेश डीजीएम जोन आगरा, अमिताभ, झा आरएम आगरा ,श्री मयूर कृष्ण चीफ मैनेजर क्रेडिट कासगंज,श्रींमति इंदु ठाकुर मैनेजर abu दिल्ली , आरके सिंह ब्रांच मैनेजर कासगंज आदि उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *