मेरठ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/कुष्ठावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है तथा उनके द्वारा अभी तक अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर विभागीय पोर्टल पर पेंशन डेटाबेस मे लिंक नही कराया है, कोे सूचित करते हुये बताया कि वे दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर जाकर अपनी दिव्यांग पेंशन डेटाबेस में अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड अवश्य लिंक करा लें।

उन्होने बताया कि यदि किसी भी दिव्यांग को दिव्यांग पेंशन डेटाबेस में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड लिंक कराने में कोई समस्या आ रही है, तो वे दिव्यांगजन अपनी बंैक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर के साथ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड पेंशन डेटाबेस में लिंक करा सकते हैं। जो दिव्यांगजन अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर विभागीय पोर्टल के डेटाबेस में लिंक नही करायेगें उनकी आगामी दिव्यांग पेंशन की किस्त उनके खाते मे प्रेषित नहीं की जायेगी तथा पेंशन बन्द हो जायेगी।

