देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट की तरह अब मेट्रो स्टेशनों पर भी शराब बेची जाएगी। आबकारी विभाग ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन परिसरों में शराब की दुकानें खोलने के लिए काम शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक बदरपुर, द्वारका, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मुंडका मेट्रो स्टेशन परिसर में छह से अधिक शराब की दुकानें खोली गई हैं। वहीं अबकारी विभाग के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि अन्य स्टेशनों पर शराब की दुकानें खोलने की अनुमति लेने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से हम संपर्क कर रहे हैं।

और मेट्रो स्टेशनों में खोली जाएंगी शराब की दुकानें
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेट्रो स्टेशन जगह की उपलब्धता और अधिक लोगों की भीड़ के कारण बेहतर बिक्री का एक अच्छा अवसर मिलता है, इसलिए DMRC जल्द ही अन्य निगमों को भी मेट्रो स्टेशनों के परिसर में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति देगा। यह अनुमति व्यावसायिक शर्तों के आधार पर दिए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने पर बीजेपी ने आबकारी नीति में घोटाले का आरोप लगाया है। इसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस घोटाले की जांच के आदेश दिए है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति को ही लागू कर दी है। वहीं अभी आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच की जा रही है।