दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना खत्म, 3 कोविड सेंटर्स भी होंगे बंद

देश में एक तरफ जहां कोरोना का खतरा कम होने लगा है वहीं डीडीएमए ने एक अहम फैसला लेते हुए सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वालों से अब जुर्माना नहीं वसूला की बात कही है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 1 अक्टूबर से मास्क न पहनने पर लगने वाले 500 रुपए के जुर्माने को खत्म कर दिया है।

इतना ही नहीं DDMA ने कोविड अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे हेल्थ केयर वर्कर्स का सेवा अवधि इस साल के आखिरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले इसी साल अगस्त के महीने में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क ने पहनने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने की बात कही थी।

साथ ही इस बात पर सहमति हुई कि जिस भूमि पर 03 कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) बने हैं, उन्हें खाली कर वापस सौंपा जाएगा। इसमें कहा गया है कि राधा स्वामी सत्संग, छतरपुर और बुराड़ी स्थित सावन किरल व संत निरंकारी को संबंधित संस्थाओं को वापस सौंपा दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन कोविड केयर सेंटरों में चिकित्सा उपकरण और मेडिकल स्टोर को उन अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा जहां इसकी आवश्यकता होगी।

आपको बतां दे कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,468 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,01,934 हो गई वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 33,318 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,733 हो गई। इन 17 मामलों में वे नौ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 33,318 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *