दिल्ली में भारी बारिश, पानी-पानी हुई राजधानी की सड़कें…कई जगह लगा लंबा जाम

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बाद गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, भैरों मार्ग-रिंग रोड जंक्शन, विकास मार्ग, डीएनडी और सराय काले खां सहित कई प्रमुख हिस्सों पर भारी जाम की खबर है। IMD के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।” मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

 

 

 

IMD ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 64 दर्ज किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *