दिल्ली में डबल मर्डर: वीकेंड में मसूरी घूमने गए 2 भाई, इधर मां-दादी की हो गई हत्या

दिल्ली के शाहदरा इलाके में सास बहू की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर डबल मर्डर को अंजाम दिया है। डॉली रॉय और उनकी सास विमला देवी घर मे अकेली थीं। दोनों बेटे मसूरी और ऋषिकेश गए हुए थे। मंगलवार तड़के जब बच्चे घर वापस पहुंचे तो किसी ने दरवाजा नही खोला। बच्चों ने जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो घर मे माँ और दादी की खून से लतपथ लाश पड़ी थी। घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब है। पुलिस के मुताबिक बदमाशो की घर मे एंट्री फ्रेंडली थी। बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध दिया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं का शव उनके बेडरूम में मिला है। एक का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला है तो दूसरी फर्स्ट फ्लोर के बेडरूम में मृत मिलीं। वेलकम पुलिस स्टेशन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि घर में जबरन घुसने का कोई संकेत नहीं मिला है।

छुट्टी मनाकर उत्तराखंड से लौटे 24 और 22 साल के सार्थक राय और शशांक राय ने ने देखा कि घर का मेन गेट आधा खुला हुआ था। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि दोनों महिलाओं की हत्या किसी पुरानी रंजिश की वजह से की गई या लूट की घटना को अंजाम देते वक्त उनकी हत्या कर दी गई।

डीसीपी (नॉर्थईस्ट) संयज कुमार सैन ने कहा कि करीब 4:30 बजे वेलकम पुलिस स्टेशन को सुभाष पार्क के गली नंबर 12 से हत्या के संबंध में फोन पर सूचना मिली। एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि दो महिलाएं अपने बेडरूम में मृत पड़ी हैं। इनकी पहचान विमला देवी (70) और बहू डोली राय (45) के रूप में हुई है। डीसीपी ने कहा, ”दोनों महिलाएं यहां सार्थक और शशांक के साथ रहती थीं। दोनों भाई 2-3 दिन के लिए छुट्टी मनाने उत्तराखंड गए थे। जब वे लौटे तो देखा कि मां और दादी की हत्या हो चुकी है। परिवार पूजा साग्री का कारोबार करता है।”

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके का मुयायना किया और साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *