दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों से लोगों की जिंदगी हुई नर्क, 24 घंटे बदबू, धुआं: केजरीवाल

दिल्ली कूड़े के पहाड़ों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हज़ारों करोड़ ख़र्च करके भी इन 3 पहाड़ों की ऊंचाई बढ़ रही है। ये (भाजपा) 16 और नए कूड़े के पहाड़ बनाने का Plan कर रहे हैं। तब Delhi के हर इलाक़े में कूड़े का एक पहाड़ होगा। 24 घंटे बदबू, धुआं और मक्खी-मच्छर झेलने पड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो लोग आते हैं, वो चाहते हैं कि दिल्ली एक सुंदर शहर की तरह दिखे। हमने बहुत काम भी किए हैं, लेकिन दिल्ली में गंदगी काफी नजर आती है। कूड़ा हर तरफ नजर आता है. तीन बड़े कूड़े के पहाड़ हैं। इन पहाड़ों के आसपास रह रहे लोग परेशान रहते हैं। बदबू और बीमारी फैल रही है. लोगों की जिंदगी नर्क होती जा रही है. इन तीनों पहाड़ों पर हजारों करोड़ रूपए खर्चे करने के बाद भी ये कम नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि BJP शासित MCD ने 17 साल में दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए। 3 पहाड़ तो साफ़ नहीं हुए अब ये पूरी दिल्ली में 16 और कूड़े के पहाड़ बनाकर, ये दिल्लीवासियों का जीवन नरक बनाना चाहते है। दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए MCD को बीजेपी-मुक्त बनाना होगा। एक तरफ़ हमने दिल्ली में 500 ऊँचे-ऊँचे तिरंगे लगाए, बड़ी-बड़ी झीलें बना रहे हैं, देश की राजधानी का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। BJP शासित MCD दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बना रही है। दिल्ली के लोग और 16 पहाड़ नहीं चाहते। वो चाहते हैं पुराने 3 भी ख़त्म हों।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *