दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 1500 के करीब नये मामले, दो की मौत

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 1500 के करीब नये मामले, दो की मौत

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,490 नये मामले सामने आये और इस दौरान इस बीमारी से संबंधित दो लोगों की मौत हुई हैं।
गुरूवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 32 हजार 248 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसके बाद 1490 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान राज्य में संक्रमण दर 4.62 प्रतिशत रही। इस बीच 1070 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी से सटे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में पिछले दो हफ्तों में नये मामलों में तेजी देखी गई है।
हालांकि दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *