दिनांक 17-09-2022 से 02-10-2022 तक होमगार्ड्स विभाग द्वारा अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराया जायेगा:- डी०आई०जी० होमगार्ड्स श्री संजीव कुमार शुक्ल

दिनांक 17-09-2022 से 02-10-2022 तक होमगार्ड्स विभाग द्वारा अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराया जायेगा:- डी०आई०जी० होमगार्ड्स श्री संजीव कुमार शुक्ल

मेरठ l श्री संजीव कुमार शुक्ल, डी०आई०जी०होमगार्ड्स, पश्चिम परिक्षेत्र, आगरा द्वारा जनपद मेरठ के समस्त अवैतनिक / वैतनिक पदाधिकारियों / कार्मिकों की बैठक चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में होमगार्ड्स की वर्दी टर्न आउट, साफ्टवयेर ड्यूटी प्रतिस्थापन, ऑनलाइन मस्टररोल जनरेशन के साथ-साथ मुख्य रूप से दिनांक 17-09-2022 से 02-10-2022 तक होमगार्ड्स विभाग द्वारा अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श कर जनपद में ऐसे अमृत सरोवरों एवं अन्य उचित स्थानों, जहाँ वृक्षारोपण हेतु समुचित स्थान को चिन्हित करते हुए उक्त स्थानों पर वृक्षारोपण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया l
स्थानीय स्तर पर वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (ए०डी०एम), उप जिलाधिकारी (एस०डी०एम०), तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी (बी०डी०ओ०) एवं ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में श्री गिरिराज सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मेरठ एवं श्री महेन्द्र कुमार यादव मण्डलीय कमाण्डेन्ट, मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, होमगार्ड्स मेरठ तथा श्री राजेन्द्र सिंह, जिला कमाण्डेन्ट होगमार्ड्स मेरठ भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *