दरकावदा मार्ग पर मृत पड़ी गाय सूचना के बाद भी नही पहुची पुलिस

बिनौली। दरकावदा मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार की रात्रि अज्ञात लोग एक मृत गौवंश को डाल गये। सूचना देने के बाद भी पुकिसकर्मी वहॉ नही पहुचें।

दरकावदा मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के पास एक गाय मृत हालत में पड़ी मिली। गाय को मृत पड़ी देखकर भट्टे पर काम करने वाले लोग घबरा गए। उन्होंने भट्टा स्वामियों को इसकी जानकारी दी। ईंट भट्ठे के पार्टनर रामपाल तोमर हिलवाड़ी ने यह सूचना थाना पुलिस को दी। लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी वहॉ नही पहुचा पुलिस का काफी देर इंतजार करने के बाद भट्टे पर कार्य करने वाले लोगों ने जेसीबी मशीन से खेत मे गड्ढा खुदवाकर मृत गाय को दफनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *