दंपती ने दो पुत्रियों के साथ नहर में कूद दे दी जान

दंपती ने दो पुत्रियों के साथ नहर में कूद दे दी जान

पालनपुर। गुजरात में बनासकांठा जिले के थराद क्षेत्र में एक दंपती ने अपनी दो पुत्रियों के साथ नहर में कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीलुडा गांव निवासी काणुभाई मो. पंडया, उसकी पत्नी गीताबेन ने अपनी दो पुत्रियों भव्यताबेन (4) और अवनीबेन (2) को भापी गांव के निकट नर्मदा कैनाल के पानी में फेंक कर काणुभाई और गीताबेन दोनों भी केनाल में रविवार को छलांग लगा दी। स्थानीय तैराकों ने चारों लोगों के शव कैनाल से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *