थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों की सहायता हेतू रक्तदान शिविर का आयोजन

थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों की सहायता हेतू रक्तदान शिविर का आयोजन

चिलकाना/सहारनपुर (राव अशरफ अली) । थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों की सहायतार्थ फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा कस्बा चिलकाना के पीठ बाजार मैन चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्धाटन समाजसेवी मोहित सैनी नंगली द्वारा किया गया। शिविर में कुल 53 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मोहित सैनी नगली ने बताया कि थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिये यह शिविर आयोजित किया गया है जनपद सहारनपुर में 112 ऐसे बच्चे हैं जो इस बीमारी से पीड़ित हैं और उनको रक्त की कोई कमी ना रहे यही उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसलिय आज उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। रक्तदाता मुस्तकीम ने बताया कि उन्होंने थैलासीमिया बच्चे की मदद करने के लिये अपना पहला रोजा तोड़ते हुए रक्तदान कर दिया और किसी की मदद करना ही अल्लाह की असली इबादत है। कोर्डिनेटर नवनीत सैनी व उदयवीर सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में जो भी रक्त एकत्रित किया गया है वो रक्त इन बच्चों को बिना किसी प्रतिस्थानी व प्रोसेसिंग फीस दिए बिना उपलब्ध करवाया जाएगा। मानवता की इस महान सेवा के लिये सभी को आगे आकर अपनी आहुति अर्पित करनी चाहिये। संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार पांचाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर में चिलकाना के हर एक रक्तवीर का अमूल्य योगदान है। हम सभी इस महान रक्तदान शिविर के साक्षी बन स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रक्तदान करने वालांे में विवेक सैनी, गुरमीत सैनी, सन्नी सैनी, अरविंद शास्त्री,अंकित काम्बोज, अजीत सिंह, अर्जुन,विनोद, अनुज कुमार,सजंय, मनोज,संदीप,पराग, जसविंद्र, मुस्तकीम, जुनैद, पुष्पेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *