त्रिक्काकरा उपचुनाव में उमा थॉमस जीत की ओर अग्रसर

त्रिक्काकरा उपचुनाव में उमा थॉमस जीत की ओर अग्रसर

कोच्चि। केरल के त्रिक्काकरा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार उमा थामस जीत की ओर अग्रसर है। वह मतगणना के आठवें राउंड में 17,782 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमा थॉमस 17,782 मतों के अंतर से आगे चल रही है जबकि आज पूर्वाह्न 11 बजे तक 12 राउंड में से आठ राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है। यूडीएफ उम्मीदवार मतगणना की शुरुआत से ही आगे चल रही है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य सभी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के शीर्ष नेताओं द्वारा अपने ब्लिट्जक्रेग अभियान का नेतृत्व करने वाले एलडीएफ उपचुनाव में निराशा हाथ लगी है।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार ए एन राधाकृष्णन निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में उनके वोट शेयर में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर, 2021 को पीटी थॉमस विधायक की मृत्यु के बाद त्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव कराना जरुरी हो गया था। तब से यह सीट रिक्त पड़ी थी।
दरअसल, सातवें राउंड में उमा थॉमस को कुल 47,962 वोट, एलडीएफ के डॉ जो जोसेफ को 30,180 वोट और भाजपा के एएन राधाकृष्णन को 8,511 वोट प्राप्त हुए। उमा थॉमस की बढ़त देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पटाखे जलाकर चुनावी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
इस निर्वाचन में 1,96,805 मतदाताओं में से 1,35,342 यानी 68.77 फीसदी मतदाताओं ने 239 पॉलिंग बूथ में मतदान किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *