तो क्या ललित मोदी से सुष्मिता सेन ने की गुपचुप सगाई? फोटो में फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि की है। लंदन में रह रहे ललित मोदी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की। ललित मोदी (56) ने टि्वटर पर लिखा, “एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं…मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे। वहीं ललित मोदी और सुष्मिता सेन की कई फोटो सामने आई हैं। अगर इन फोटो पर गौर किया जाए तो उनमें से एक तस्वीर में सुष्मिता सेन ने ‘इंगेजमेंट’ रिंग फ्लॉन्ट की है।

एक फोटो में पिंक कलर की शर्ट पहने ललित मोदी के बगल ब्लैक कलर के आउटफिट में सुष्मिता मुस्कुराती दिख रही है। इसके अलावा उनके हाथ एक बड़ी सी रिंग भी दिख रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन की सगाई हो चुकी है। दरअसल ऐसी रिंग अमूनन तभी पहनी जाती है, जब किसी की सगाई हो जाती है। बाकी इस खबर में कितीन सच्चाई है यह तो सुष्मिता और ललित मोदी ही बता सकते हैं। बता दें कि IPL से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *