तेल अवीव में आतंकवादी हमले में दो की मौत, हमलावर ढेर

तेल अवीव में आतंकवादी हमले में दो की मौत, हमलावर ढेर

यरुशलम। इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने देश के तटीय तेल शहर तेल अवीव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले आतंकवादी को मार गिराया है।

‘यरुशलम पोस्ट’ अखबार ने शुक्रवार को इजरायली सुरक्षा एजेंसी (शबक) के हवाले से यह जानकारी दी।

तटीय तेल शहर तेल अवीव के मध्य भाग में गुरुवार देर रात एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हमले के बाद हमलावर फरार हो गया था।

बाद में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाश अभियान चलाकर उसे तेल अवीव के उपनगर जाफा में खोज निकाला। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हमलावर मारा गया।

गौरतलब है कि तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल ने यहां जारी एक बयान में दो लोगों की अस्पताल लाये जाने के बाद मौत की पुष्टि की है।

पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने कहा कि डिजेंगॉफ स्ट्रीट के कई स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटना ‘आतंकवादी हमला’ थी। यह तेल अवीव की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। यहां बहुत अधिक संख्या में कैफे और बार हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *