तेलंगाना में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहने से दो मजदूरों की मौत

वारंगल। तेलंगाना के चारबोली में शनिवार को पुरानी इमारत का एक तरफ का हिस्सा ढहाने के दौरान दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गए। पुलिस यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घायल मजदूरों को एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सागर और सुनीता के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *