तेलंगाना में पीएफआई के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से पुलिस ने कथित तौर पर मुस्लिम पुरुषों को अन्य समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तीनों कार्यकर्ताओं को बुधवार को गिरफ्तार किया था और उन पर धार्मिक उन्माद पैदा करने तथा दोनों समुदाय के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शाहदुल्ला (40), मोहम्मद इमरान (22) और अब्दुल मोबिन (27) हैं। सभी निजामाबाद शहर के रहने वाले हैं। तीनों को शादुल्ला के घर से गिरफ्तार किया गया है और वे पीएफआई के 52 वर्षीय कार्यकर्ता अब्दुल खादर का अनुसरण करते हैं, जो चुनिंदा मुस्लिम युवाओं को मार्शल आर्ट और हथियारों का प्रशिक्षण देता है।
भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना राज्य के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्ण सागर राव ने गुरुवार को अपने बयान में केंद्रीय गृह मंत्रालय से कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। हाल ही में की गयी गिरफ्तारियों और बाद में संदिग्धों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया है। पीएफआई कई वर्षों से मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से कट्टरपंथी के राह पर चलने का प्रयास कर रहा है।
श्री राव ने कहा कि गिरफ्तार संदिग्धों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएफआई का एजेंडा इस देश के धार्मिक सद्भाव और सामाजिक अखंडता को अस्थिर करना है, जो देश के लिए बहुत ही खतरनाक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *