तीन देशों के 16 शहर करेंगे फीफा विश्व कप की मेज़बानी

तीन देशों के 16 शहर करेंगे फीफा विश्व कप की मेज़बानी

स्विट्ज़रलैंड। फीफा ने अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में 2026 विश्व कप की मेज़बानी करने वाले 16 शहरों की सूची की घोषणा की है।
स्पूतनिक के अनुसार, सूची में अटलांटा, बोस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल सहित 11 अमेरिकी शहरों के नाम शामिल हैं। कनाडा के टोरंटो, वैंकूवर और मेक्सिको के ग्वाडलजारा, मेक्सिको सिटी और मॉन्टेरी भी इस सूची में शामिल हैं।
फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार 48 राष्ट्रीय टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *