तिलकराम फार्म हाउस में आयोजित हुआ अपर जिलाधिकारी अमित कुमार का विदाई समारोह

कस्बा स्थित तिलकराम फार्म हाउस में आयोजित अपर जिलाधिकारी अमित कुमार के विदाई समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों उन्हें पगड़ी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कस्बा स्थित तिलकराम फार्म हाउस में अपर जिला अधिकारी अमित कुमार को चेयरमैन धूम सिंह, जसवीर सोलंकी, अजय जैन व सुभाष चौधरी चौबीसी खाप आदि ने अपर जिलाधिकारी को पगड़ी, स्मृति चिन्ह व शाँल भेट कर सम्मानित किया तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन धूम सिंह ने अपर जिला अधिकारी के कार्यकाल की सराहना तथा नये कार्यभार मेरठ के लिए बधाई दी। अन्य वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान किसानों संबंधित समस्याओं का निस्तारण आदि करने की सराहना की और जल्दी ही बागपत के डीएम बन कर वापस हमारे बीच आने की शुभकामनाएं दी। एडीएम अमित कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान किसान आंदोलन, करोना काल, आदि की घटनाओं संबंधित विस्तृत पूर्वक जानकारी व जनपद के लोगों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौबीसी चौधरी सुभाष चौधरी तथा संचालन समाजसेवी आर.आर.डी उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर बच्चन सिंह, एडवोकेट वेदपाल ,जसबीर प्रधान, अजय जैन, विक्रम राणा ,ऋषि पाल, ओमपाल, कुशल पाल ,संजीव प्रधान, विशाल प्रधान, प्रमोद जैन, जिनेंद्र जैन, आनंदपाल प्रधान, जसवीर सिंह, प्रमोद रठौड़ा, मास्टर कृपाल सिंह, सचिन, अमित हुड्डा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *