तिरंगा रैली निकालकर दिया देश भक्ति संदेश

बिनौली। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को बिनौली में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया।

ब्लॉक परिसर से रैली का शुभारंभ आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की गौरव गाथा का युग है। हर देशवासी अपने देश की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है। ऐसे आयोजन से देश प्रेम की भावना जाग्रत होती है। रैली मेन बाजार से होकर पूरे गांव का भृमण कर वापस ब्लॉक में आकर संपन्न हुई। रैली में पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, राजीव धामा, अरुण धामा, योगेश जैन, राजकुमार वर्मा, कृष्णपाल, प्रशांत धामा, अनिल भाटिया, मनोज धामा आदि उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज से छात्र छात्राओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने झंडी दिखाकर किया। छात्र छात्राओं ने  तिरंगा रैली के द्वारा बिचपडी, ढोढरा, नंगला जाफराबाद, गढ़ी आदि गांव में भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगकार हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। रैली में अरुण मलिक, नेहा चौधरी, सुशील कुमार, प्रदीप, मनोज, बिट्टू, सोनू, कर्मबीर, संदीप आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *