तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करने वालो पर जमकर गरजा महाबली।

तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करने वालो पर जमकर गरजा महाबली।

मीरापुर। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे में पहुचकर तालाब की सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान बुलडोजर चलने की सूचना पर अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मचा रहा।
मीरापुर में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिये प्रशासनिक अधिकारी नमक मण्डी में मौजूद कच्चा पक्का तालाब पर पहंुचे। इस दौरान कानूनगो विनोद कुमार, हल्का लेखपाल ओमवीर सिंह तथा मुझेडा के लेखपाल चन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि मौहल्ला नमक मण्डी में खसरा नम्बर 65 व 71 पर तालाब मौजूद है जिसका रक्बा लगभग 71 बीघा है। इस तालाब की भूमि पर तालाब के आसपास रहने वाले लोगो ने कब्जा करने की नियत से अवैध रूप से अतिक्रमण कर अस्थायी कब्जे कर लिये हैं। उन्होने बताया कि दो दिन पूर्व कब्जाधरको को प्रशासन की ओर अवैध कब्जा हटाने के नोटिस जारी किये गये थे इसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो, लेखपाल तथा नगर पंचायत कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गये तथा लोगो द्वारा किये गये अवैध कब्जो को ध्वस्त करते हुए वहां पर जेसीबी की सहायता से खाई बना दी और उसमें तालाब का पानी छोड दिया गया ताकि भविष्य में कोई भी इस कब्जा मुक्त जमीन पर दोबारा कब्जा न कर सके। प्रशासन ने लगभग डेढ बीघा तालाब की भूमि को मुक्त करा दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कब्जाधारी लोगो का कडा विरोध भी झेलना पडा। हल्का लेखपाल ओमवीर सिंह ने बताया कि इसके बाद खसरा नम्बर 527 में स्थित तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जायेगा। उन्होने बताया कि तालाब की भूमि पर लगभग दो दर्जन लोगो ने अवैध रूप से पक्के मकान बना लिये हैं जिनको नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के आदेश के बाद अवैध रूप से बने मकानो को भी ध्वस्त कर दिया जायेगा। तालाबो से अतिक्रमण हटवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बुलडोजर चलने की सूचना पर अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मचा रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *