तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। पैगम्बर मौहम्मद साहब का जन्म मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक है । जिसके अन्तर्गत तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में नातिया प्रतियोगिता एवं तिलावत – ए – कुरआन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबंधक सैय्यद एजाज अहमद ने किया । सभी छात्र – छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने पैगम्बर मौहम्मद साहब की शान में एक से बढ़कर एक शानदार नात पेश करके सभी का मन मोह लिया । कक्षा तीन की सिमरा , हवीबा , जोया अन्सारी , कक्षा चार की अन्हा , आयशा द्वितीय , आतिका , आलिया , कक्षा पाँच अरशी , इशा मरयम मंतशा , उजैर , स्य्यान प्रथम , रय्यान द्वितीय , जैद , कलीम , अब्दुर्रहमान , वारिस , कक्षा छ की युसरा , ऐमन सिदरा हसन कशफ अक्सा द्वितीय , जुनैरा द्वितीय , इल्मा द्वितीय , अक्सा प्रथम , कक्षा सात बी से अबूज़र , बिलाल , कक्षा सात जी से शिफा , निदा द्वितीय , सादिया , सना , फरहीन , जोया , अक्सा , इकरा सारा , नविया , तस्मिया , शबीना कक्षा आठ बी से जैद , अदनान , शान , अरमान अमान सुव्हान शान कक्षा आठ जी से महक सोफिया प्रथम , सोफिया द्वितीय , रुतबा , उंजिला आदि सभी छात्र – छात्राओं ने बहुत ही शानदार नात पेश की । इसके अतिरिक्त किरात में कक्षा पाँच के खुबैब शादमान , अक्सा , अरहान , कक्षा चार के मौ ० अनस अब्दुस सुब्हान , मौ ० अमान , अब्दुल आहद , शाहजैब , अब्दुल्लाह , कक्षा तीन के इल्मान , अब्दुल आहद , मौ ० अज़ीम खान , अरहम साद आदि ने प्रतियोगिता को चार चांद लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । जो बच्चे हुस्न – ए – किरात व नाअत में प्रथम , द्वितीय तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किये उनके नाम मौ ० अनस कक्षा चार तस्मिया कक्षा सात जी सना कक्षा सात जी , मरयम कक्षा पाँच , मन्तशा कक्षा चार , अबूजर कक्षा सात बी , अदनान कक्षा आठ बी अम्मार कक्षा छः बी . कलीम छ . बी . सोफिया कक्षा आठ जी हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यार्थीगण और सभी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही । अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जावेद मज़हर ने पैगम्बर मौहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला । मौहम्मद साहब के द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी बच्चों ने अपने घर की ओर प्रस्थान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *