तमिलनाडु में श्रमिक की मौत पर बवाल, सात पुलिसकर्मी हुए घायल

तमिलनाडु में श्रमिक की मौत पर बवाल, सात पुलिसकर्मी हुए घायल

चेन्नई। तमिलनाडु में एरोड जिला के मोदाकुरिची तालुका में तेल फैक्ट्री में लॉरी से कुचलकर श्रमिक की मौत होने के बाद पीड़ित के सहकर्मियों ने जमकर बवाला किया जिसमें सात पुलिस कर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात यह हादसा हुआ। जिसमें मृतक की लॉरी से कुचलकर मौत होने के बाद गुस्साए उसके सहकर्मियों ने फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कामोथरन के रूप में हुई है। इसकी मौत एसकेएम पोर्ना ऑयल फैक्ट्री में एक लॉरी के पिछले पहियों के नीचे आने के बाद कुचलने से मौत हो गयी।
यह घटना कल रात रात करीब दस बजे हुई। श्रमिक की मौत के बाद लगभग 400 ठेका कर्मचारी कंपनी प्रबंधन से मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने मांग करते हुए उग्र हो गए।
उग्र कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा कक्ष को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों से बातचीत की, जो मध्यरात्रि में काफी समय तक चली। फिर सात सदस्य पुलिस टीम देर रात एकक बजे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
श्रमिकों ने मुआवजे की घोषणा होने तक शव को अस्पताल ले जाने का विरोध किया। इसी दौरान पुलिस जब श्रमिकों से बातचीत कर रही थी, तो गुस्साएं श्रमिकों के एक दल ने पुलिस टीम पर लकड़ी के लट्ठों से हमला कर दिया। साथ ही उन पर पथराव किया, जिसमें मोदाकुरिची पुलिस थाने की निरीक्षक दीपा सहित सभी सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। हिंसा में पुलिस के चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब अधिक संख्या में पुलिसकर्मी फैक्ट्री पहुंचे, तो प्रदर्शनकारी मौके से भाग गए। मौजूदा समय में स्थिति नियंत्रण में है।
सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने करीब 50 कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *