मॉस्को। कैलिफोर्निया की एक निजी कंपनी एस्ट्रा स्पेस का रॉकेट नासा के दो उपग्रहों को ऑरबिट में पहुंचाने में विफल रहा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एस्ट्रा एलवी0010 रॉकेट ने फ्लोरिडा में कैप कॉर्नवल के केनेडी स्पेस सेंटर से रविवार को उड़ान भरी। लेकिन दूसरे चरण में रॉकेट में खराबी आ गई और पेलोड खो गया।
नासा के ये दो उपग्रह ऑॅरबिट में पहुंच जाते तो तूफान के बारे में पूर्वानुमान में सुधार होता।
