ढाबे पर घटिया लस्सी पिलाने को लेकर हुआ विवाद,दो युवक घायल

ढाबे पर घटिया लस्सी पिलाने को लेकर हुआ विवाद,दो युवक घायल

मीरापुर। दिल्ली पौडी राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर घटिया लस्सी पिलाने को लेकर हुए विवाद में दो युवक घायल हो गये। पीडित युवको ने ढाबा संचालक के विरूद्ध तहरीर दी है।
ग्राम सिकन्दरपुर निवासी अब्दुल सलाम व आसिफ बिहार में काम करते हैं। मंगलवार को अपने गांव सिकन्दरपुर वापस लौट रहे थे। ये दोनो दिल्ली पौडी राजमार्ग पर ग्राम सिकरेडा के निकट एक ढाबे पर लस्सी पीने के लिये रूक गये। जैसे ही इन्होने लस्सी पीने के लिये गिलास उठाया तो उसमें गन्दगी व मक्खी देखकर होटल संचालक से शिकायत की। इस बात पर होटल संचालक आग बबूला हो गया और होटल पर काम करने वाले अन्य लोगो को बुलाकर दोनो के साथ लठी डंडो व धारदार हथियारो से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो पीडित किसी तरह जान बचाकर थाने पहंुचे और होटल संचालक के विरूद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनो घायलो को डाक्टरी परीक्षण के लिये सीएचसी जानसठ भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *