डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का 73 साल की उम्र में निधन, बेटी इवांका ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी और उनके तीन बच्चों की मां इवाना ट्रंप का 73 साल की आयु में निधन हो गया है। BBC ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा,‘‘वह एक खूबसूरत गजब की महिला थी, जिसने एक बेहतरीन और प्रेरणादायक जीवन बिताया।‘’

PunjabKesari

चेक रिपब्लिक (वर्तमान) में पैदा हुईं इवाना ने 1977 में पूर्व राष्ट्रपति संग शादी के बंधन में बंधी थीं और इसके 15 साल बाद 1992 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इस जोड़ी के तीन बच्चे हैं- डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक ट्रंप।

मां के निधन पर बेटी इंवाका ट्रंप ने भावुक करने वाला पोस्ट लिखा, ‘मां के निधन से मन व्यथित है। मां शानदार, आकर्षक, भावुक और मजाकिया प्रवृत्ति की थीं। उन्होंने जीवन को पूरी तरह से जिया- हंसने और नृत्य करने का अवसर कभी नहीं छोड़ा। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगी और उनकी याद को हमेशा अपने दिल में जिंदा रखूंगी।’

पुलिस का मानना है कि उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना की वजह से हुई होगी। सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया है कि इवाना न्यूयॉर्क सिटी में अपने घर पर सीढ़ियों के नीचे बेहोशी की हालत में पाई गई थीं और ऐसा माना जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिर गई होंगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *