डॉक्टर की लापरवाही ने छीनी मासूम बच्चे की जिंदगी,परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

डॉक्टर की लापरवाही ने छीनी मासूम बच्चे की जिंदगी,परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक में एक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके 5 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हुई। बच्चे के पिता मनजीत पंडित ने बताया कि 10 मई को उनके बेटे की तबियत खराब थी। गणेश को लेकर वह इसी डॉक्टर के पास आए थे। डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि गणेश के ब्लड सेल कम हैं। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने 2 घंटे में गणेश को 12 बोतलें गलूकोज की चढ़ा दीं।

गलूकोज अधिक चढ़ने से बच्चे की हालत बिगड़ी। कुछ देर बाद डॉक्टर ने एक पर्ची पर उनसे साइन करवाए और बच्चे को रेफर कर दिया। बच्चे की बिगड़ती हालत देख वह बच्चे को रामा चैरिटेबल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दाखिल नहीं किया।

बच्चे को CMC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। बिल ज्यादा बनने पर परिजनों बच्चे को ईएसआई ले गए, जहां से उसे PGI रेफर कर किया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। शव को क्लीनिक में रख कर परिजनों ने रोष प्रदर्शन किया।

क्लीनिक के बाहर माहौल बिगड़ता देखकर आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। क्लीनिक के बाहर लोगों का शोर-शराबा सुनकर इलाका पुलिस थाना जोधेवाल बस्ती के SHO पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। SHO जीएस दियोल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों पक्षों की बात जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *