डुंडूखेडा की प्रधान कृष्णा चौहान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार एमएलसी व डीएम ने 8 लाख का डेमो चेक सौंपा, दी बधाई

डुंडूखेडा की प्रधान कृष्णा चौहान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार एमएलसी व डीएम ने 8 लाख का डेमो चेक सौंपा, दी बधाई

शामली (सिद्धार्थ भारद्वाज)। रविवार को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम्मू कश्मीर के जनपद सांबा की ग्राम पंचायत पाली में आयोजित बैठक का भी वेबकास्ट से प्रसारण किया गया। कांधला ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी व डीएम ने गांव प्रधान डुंडूखेडा को 8 लाख का चेक पुरस्कार के रूप में प्रदान किया। जानकारी के अनुसार रविवार को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। कांधला ब्लाक की ग्राम पंचायत डुंडूखेडा बांगर का पंचायती सशक्तिकरण पुरस्कार कैटेगरी में चयनित होने के चलते रविवार को कांधला ब्लाक में भी कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर एमलसी वीरेन्द्र सिंह, डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ग्राम प्रधान डुंडूखेडा कृष्णा चौहान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिरण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें 8 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी तथा अन्य ग्राम प्रधानों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के जनपद सांबा की ग्राम पंचायत पाली में आयोजित ग्राम सभा की बैठक का भी वेबकास्ट से प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया। मौके पर ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल, जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर, खंड विका अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत एवं जनपद के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *