ट्रेन के खुदाई मशीन से टकरा जाने से 17 मरे,50 घायल

तेहरान। ईरान के तबास प्रांत में एक यात्री ट्रेन के खुदाई मशीन से टकरा जाने से 17 लोगों की मौत हो गयी और 50 लोग घायल हो गये।

तेहरान टाइम्स के अनुसार यह हादसा स्थानीय समयानुसार साढ़े पांच बजे हुआ।

इरना समाचार एजेंसी ने तबास के गर्वनर अली-अकबर राहिमी के हवाले से बताया कि तड़के हुए इस हादसे के बाद ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गये। दुर्घटना के बाद राहत कर्मी, रेड क्रीसेंट सोसाइटी, आपात सेवा और सहायता इकाई से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *