दौराला। सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार को आजादी के 75वांअमृत महोत्सव के अवसर पर टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए तिरंगा झंडा वितरित किए। इस अवसर पर प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने कर्मचारियों को आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में बताया। कहा कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक फहराए और राष्ट्रीय ध्वज के नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, अनुज ,अश्वनी ,मनोज ,अश्विनी चौहान ,शिवा ,आलोक पांडे आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
