झारखंड में पूर्व आईपीएस की पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

झारखंड में पूर्व आईपीएस की पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

रांची। झारखंड में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरामटोली में रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर के धान की पत्नी के खुदकुशी करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस श्री धान की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की है। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि आरके धान आईजी के पद से रिटायर हुए थे।
आर के धान की पत्नी जहर खाने के बाद वह गंभीर अवस्था में अपने वाशरूम में गिरी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई किस वजह से उन्होंने खुदकुशी की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *