झांसी में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, लाखों के जेवर और तमंचा बरामद

झांसी में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, लाखों के जेवर और तमंचा बरामद

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना बबीना क्षेत्र में स्वॉट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी और नकबजनी के मामले में दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सीओ सदर प्रिया सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना बबीना पुलिस और स्वॉट टीम ने गोपालपुरा रोड स्थित खैलार नहर के किनारे चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस का सामना दो संदिग्धों से हुआ। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में कदीर खान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रियासत पुत्र आदम मोहम्मद निवासी सूरनगर, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन तथा कदीर खान पुत्र गुलसेर खान निवासी भानसीपुर, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपित चोरी और नकबजनी से संबंधित मुकदमा संख्या 202/2026 में वांछित बताए गए हैं। बरामदगी में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना बबीना में संबंधित धाराओं के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *