झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़। पंजाब में बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दी है। प्री-मानसून की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज पूरा दिन बारिश होने के आसार हैं। आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

पंजाब में प्री-मानसून के बाद मानसून भी जल्द दस्तक देने वाला है। कहा जा रहा है कि 25 जून से 5 जुलाई तक पंजाब में मानसून सक्रिय हो जाएगा। गौरतलब है कि बीती रात पंजाब के अधिकतर शहरों में बारिश हुई जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *