ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का आयोजन

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का आयोजन

मीरांपुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ वर्ग में काव्य पाठ एवं कनिष्क वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। विद्यालय के चारों सदनों – गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के बीच अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए अरहम जैदी, अविरल, जयन्त, छवि, मनस्वी, अंश काम्बोज, अंश सुखिजा समेत अन्य बच्चों ने सामरिक विषयों पर तीखा व्यंग्य करती हुई हास्य कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। दूसरी ओर जूनियर वर्ग में गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी सदन के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बालिकाओं में कृष्णा सदन एवं बालक वर्ग में कावेरी सदन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में वंश चौधरी, नवजीत, भव्यांश, नबिया, आरोही, काव्या, परी एवं गुरलीन ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राशि सक्शेना, नेहा राजवंशी, पूजा चौधरी, जसलीन कौर, हैप्पी चौहान, निखिल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन मीनाक्षी अरोरा तथा संचालन अदिबा एवं शिफा द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *