ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के दावों पर कंगना रनौत का बड़ा बयान,काशी के कण-कण में महादेव, उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के दावों पर कंगना रनौत का बड़ा बयान,काशी के कण-कण में महादेव, उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं

वाराणसी। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग विवाद के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान सामने आया है। दरअसल, कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ का प्रमोशन करने के लिए वाराणसी पहुंची हैं। इस दौरान मीडिया ने जब कंगना से ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के दावों पर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह इस पर भी बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

कंगना ने कहा कि जैसे मथुरा के कण कण में भगवान कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण कण में राम हैं, वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं, उन्हें किसी स्ट्रक्चर की ज़रूरत नहीं है, इसके बाद कंगना ने हर हर महादेव के नारे लगाए।

आपको बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मंदिर मस्जिद में सर्वे और वीडियोग्राफी का काम कराया गया था जिसके बाद से ज्ञानवापी लगातार चर्चा में बना हुआ है। अधिवक्ता विशेष आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 6-7 मई को जो उन्होंने (पूर्व अधिवक्ता-आयुक्त अजय कुमार मिश्रा) ज्ञानवापी परिसर के बाहर अकेले ही कमीशन की थी उसकी रिपोर्ट उन्होंने फाइल कर दिया था और आज 14, 15 और 16 मई को परिसर के अंदर की गई कमीशन की रिपोर्ट फाइल कर दिया जाएगा।

दरअसल, फिल्म धाकड़ की प्रमोशन करने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल वाराणसी पहुंचे थे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व अभिनेता अर्जुन रामपाल एयर इंडिया के विमान से दोपहर में मुंबई से वाराणसी पहुंचे। कंगना समेत धाकड़ की टीम शाम 5.15 बजे दशाश्वमेध घाट पर पहुंची। कंगना की यह फिल्म 20 मई को यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *