जौनपुर में बारिश का कहर! देर रात भरभराकर गिरा जर्जर मकान, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

जौनपुर में बारिश का कहर! देर रात भरभराकर गिरा जर्जर मकान, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले के चाचापुर में मंगलवार देर रात हुई बारिश के कारण एक पुराना मकान ढह गया। यह मकान महेश मौर्या का था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।बताया गया है कि यह मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था और इसमें कोई नहीं रहता था।

 

इसी वजह से मकान गिरने के दौरान कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मोहल्ला निवासी राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण पुराना मकान गिरा है। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और मौके पर स्थिति सामान्य है।

 

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि क्षति का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *