जौनपुर में पूर्व प्रधान के भाई का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

जौनपुर में पूर्व प्रधान के भाई का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित नारीपुर गांव में सोमवार सुबह ओमप्रकाश मिश्र (59) का शव मिला। वह गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र उर्फ रज्जन के छोटे भाई थे। परिजनों का आराेप है कि रविवार रात उनकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ओमप्रकाश मिश्र का शव मिला है। सिर और चेहरे पर चोटाें के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति को देखते हुए सुजानगंज, महराजगंज और बदलापुर थाने की पुलिस मौके पर तैनात की गई। पुलिसकर्मी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे।

सुजानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *