जौनपुर में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! रिहायशी मकान से 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी जब्त, एक गिरफ्तार

जौनपुर में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! रिहायशी मकान से 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी जब्त, एक गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाजार भुआ स्थित एक रिहायशी मकान से पांच कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में शुक्रवार देर रात जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के निर्देशन और पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 264/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *