जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, चार घंटे में 6 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, चार घंटे में 6 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहले चार घंटे में करीब छह हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता रानी का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन और आरती की। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हवन, मंत्रोच्चार और माता रानी के जयकारों से धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मां शीतला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र कुंड के समीप बाबा काल भैरवनाथ और मां काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।

ये है मान्यताधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। सिंह पर सवार और चार भुजाओं वाली मां स्कंदमाता की पूजा से सुख-समृद्धि, आरोग्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *