मुजफ्फरनगर मो (सुहैल)। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए निशुल्क में कोचिंग शहर से गांव की और का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत महाविद्यालय में आज लगभग 30 छात्राओं ने एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस नॉन टेक्निकल पोस्ट के लिए फॉर्म भर कर आवेदन किया इसमें लगभग 4000 पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में चलने वाली कोचिंग को लेकर छात्राएं अति उत्साहित हैं तथा आश्वस्त भी हैं कि अब वह भी कुछ कर सकेंगी। प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने भी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


