जैन कन्या कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा एक शैक्षणिक टूर मुजफ्फरनगर से पहुंचा नोएडा

जैन कन्या कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा एक शैक्षणिक टूर मुजफ्फरनगर से पहुंचा नोएडा

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) जैन कन्या पाठशाला मुजफ्फरनगर में प्राचार्या डॉक्टर सीमा जैन की अध्यक्षता में चित्रकला विभाग द्वारा एक शैक्षणिक टूर श्री राम वी सुतार के स्टूडियो नोएडा ले जाया गया। इसमें लगभग 15 पीजी की छात्राओं ने जाकर लाभ उठाया। वहां छात्राओं ने मूर्तिकला की बारीकियों को सीखा।

श्री राम वी सुतार ने खुद छात्राओं और शिक्षिकाओं को अपना पूरा स्टूडियो भ्रमण कराया तथा कला क्षेत्र से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमें भूतकाल और भविष्य में ज्यादा नहीं देखना चाहिए। हमें वर्तमान में रहकर निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। सभी छात्राएं सुतार से मिलकर अत्यंत हर्षित थी। सुतार को पदम श्री, पदम भूषण, तथा पदम विभूषण की उपाधि प्राप्त है। वह एक अंतरराष्ट्रीय विख्यात मूर्तिकार हैं।

इस टूर में छात्राओं ने स्टूडियो में मूर्ति निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष होते हुए स्वयं देखा। टूर को चित्रकला विभाग से डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, कुमारी निधि सिंहवाल, कुलदीप कुमार, कुमारी लवनिका ने आयोजित किया। छात्राओं में हिमानी मित्तल, सपना कल्याणी, साक्षी कौशिक, अरनिका शर्मा, अंशिका, शालू, सृष्टि, टिम्सी, आरुषि, ईशा, सोनम, प्रिया व निशा उपस्थित रहे। विकास कुमार का भी विशेष योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *