जेल से बाहर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, कांग्रेसी वर्करों में खुशी की लहर

पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। धर्मसोत की रिहाई के समय जिला जेल के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी समर्थक पहुंचे हुए थे।

धर्मसोत की जेल से रिहाई के समय नाभा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी, गौरव गाबा, इंद्रजीत सिंह चीकू एवं अन्य कांग्रेसी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिहाई उपरांत धर्मसोत ने बताया कि उन्हें भगवान एवं कानून पर पूरा भरोसा है। वह लगभग 90 दिन जेल में रहने के बाद मजबूत होकर निकले हैं। धर्मसोत अपने समर्थकों के साथ एक काफिले के रूप में निकले और समर्थकों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और आतिशबाजी भी की। धर्मसोत नाभा के प्रसिद्ध श्री राज राजेश्वरी मंदिर में नतमस्तक हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *